Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

खाद्य आपूर्ति विभाग की दुकानों पर छापेमारी, 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद

सूचना व शिकायत के आधार पर मिले इनपुट के बाद हुई कार्रवाई

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
झज्जर में खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को नए बस स्टैंड क्षेत्र में कई दुकानों पर छापा मारकर 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

यह कार्रवाई विभाग को मिली शिकायतों और इनपुट के आधार पर की गई। निरीक्षक रंजन यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमों का उल्लंघन करते हुए घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया। विभाग ने एक बार फिर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जाए। पकड़े गए सभी सिलेंडरों को संबंधित गैस एजेंसी में जमा करा दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×