Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

भगत सिंह की राह पर चलकर जनविरोधी नीतियों व सांम्प्रदायिक विभाजन के खिलाफ संघर्ष तेज करें : ओम प्रकाश

जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शहीद भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर शहीद भगत सिंह चौक पर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित कामरेड ओमप्रकाश व अन्य। -हप्र
Advertisement

जयंती की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

शहीद भगत सिंह जयंती की पूर्व संध्या पर शहीद भगत सिंह चौक पर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड सुखदेव पाल वास ने की, जबकि मंच संचालन पार्टी नेता सज्जन कुमार शिंगला ने किया।

सीपीआई(एम) जिला सचिव कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा। उनके विचार और त्याग आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने के लिए जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ चेताया था।

Advertisement

ओम प्रकाश ने कहा कि उदारीकरण, वैश्वीकरण और निजीकरण की नीतियों से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक क्षेत्र पर दबाव बढ़ा है। पार्टी नेता सुखदर्शन सरोहा ने सआईआर प्रक्रिया वापस लेने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग का प्रस्ताव रखा। जयपाल साहू, सोनू जाटू लुहारी व साथियों ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किए।

Advertisement

Advertisement
×