Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सफीदों की पट्टी फैक्ट्री में लगी आग, चार मजदूर झुलसे

आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
सफीदों की रेलवे कॉलोनी के समीप मेडिकल पट्टियों की फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूर झुलस गए। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है, वहीं फैक्ट्री मालिक कोई टिप्पणी करने से बच रहे हैं। पट्टियों की यह फैक्ट्री गुरजीत सिंह की है। बताया गया है कि अग्निशमन के उपकरण मौके पर उपलब्ध नहीं थे। इस फैक्ट्री में तैयार माल व कच्चे माल का गोदाम व मशीनें हैं। इसमें सैकड़ों मजदूर काम करते बताए गए लेकिन फैक्ट्री के भीतरी भाग में प्रवेश करने व इससे बाहर निकलने का अलग-अलग रास्ता नहीं है।

आज सांयकाल में आग लगी तो यह उपलब्ध केमिकल्स व कपड़ों के कारण भड़क गई जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे खेड़ा खेमावती गांव के विक्की, रोझला गांव के सोमबीर, सिल्लाखेड़ी गांव के प्रदीप व सफीदों के बबलू झुलस गए। फैक्ट्री से धुआं निकलता देख पास की कॉलोनी के लोग सहायता को दौड़े जिन्होंने मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई।

Advertisement

मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के दस्ते ने भी आग बुझाने का काम किया। झुलसे मजदूरों में विक्की व सोमवीर को सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। जबकि सिटी थाना प्रभारी पूरण दास ने बताया कि प्रदीप व बबलू को पानीपत के सिगनस अस्पताल में फैक्ट्री के मालिक उपचार के लिए लेकर गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक ने आगजनी की कोई रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज नहीं कराई है। इस संदर्भ में फैक्ट्री के मालिक ने कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।

Advertisement

Advertisement
×