Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

दोहा गांव के मुर्गी फार्म में आग, हजारों जलकर राख

आग के कारणों का नहीं लग पाया पता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के दोहा गांव में एक मुर्गी फार्म में भीषण आग लग गई, जिसमें हजार से ज्यादा मुर्गियाें और उनके बच्चे जलकर राख हो गए। इस हादसे से फार्म मालिकों को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फार्म के नजदीक एक भट्टी में पहले आग लगी थी।

भट्टी की लपटें तेज हवाओं के कारण मुर्गी फार्म तक पहुंच गई और आग ने पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया। फार्म करीब 50-70 फुट के क्षेत्र में फैला हुआ था और यहां दो सगे भाइयों के अलग-अलग मुर्गी फार्म संचालित हो रहे थे। दोनों फार्म आग की चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पूरा फार्म उजड़ गया और पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement

पीड़ित मुबारिक व शाहरुख ने बताया कि उन्होंने करीब 5 लाख रुपये की लागत से यह मुर्गी फार्म तैयार किया था। फार्म से ही उनका परिवार अपना गुजारा चलाता था। पीड़ितों ने सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
×