Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कल जाट धर्मशाला में सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर की बैठक

लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान होंगे मुख्य अतिथि शहर में 12 अप्रैल को जाट धर्मशाला परिसर में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जाट धर्मशाला में एक समीक्षा बैठक आयोजित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
- भिवानी में बैठक में उपस्थित जाट धर्मशाला सभा के पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान होंगे मुख्य अतिथि

शहर में 12 अप्रैल को जाट धर्मशाला परिसर में जाट प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जाट धर्मशाला में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान दिलबाग सिंह सांगवान ने की।

बैठक में बताया गया कि समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Advertisement

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप सांगवान शिरकत करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र सिंह आर्य करेंगे। इस अवसर पर धर्मबीर सिंह नेहरा, सुरेंद्र सिंह, जयप्रकाश गौरा, कमल प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Advertisement

Advertisement
×