Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

तावड़ू के बेरी गांव में अवैध खनन से बन रहे फार्म हाउस

डीटीपी ने 16 को भेजा नोटिस, निर्माण कार्य अब भी जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नूंह में अवैध खनन से बनी फार्म हाउस की बाउंड्री वॉल। -निस
Advertisement

तावड़ू उपमंडल के तहत गांव बेरी निस्फी सोहना गांव में पिछले काफी समय से अवैध फार्महाउस का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। यहां 15 से अधिक फार्महाउस की बाउंड्री वॉल बनाई जा चुकी हैं, और खास बात यह है कि इनका निर्माण अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों से किया गया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए 9 जनवरी को 16 लोगों को शो-कॉज नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के बड़े भू-माफिया और बिहार कुछ पूर्व सरकारी अधिकारियों ने यहां जमीन खरीदी थी, और अब नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय दलालों के माध्यम से रात के समय ट्रैक्टरों में अवैध खनन के पत्थर लाकर इन फार्महाउस की दीवारें खड़ी की गई हैं। नोटिस में हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम के उल्लंघन का जिक्र है, जिसमें बिना लाइसेंस के फार्महाउस कॉलोनी विकसित करने का आरोप लगाया गया है। आरोपियों में संगीता चौधरी, शशिबाला सिंह, ईशान शेखर, अाकांक्षा सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेम नाथ सिंह, उषा सिंह, अविनाश चंद पटेल, संतोष गुप्ता, आशियाना प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड, वंदना गुप्ता, रानी मेहरा, रेखा मित्तल, अमीना और जमशेद शामिल हैं। नोटिस में उन्हें 18 जनवरी तक जवाब देने और दस्तावेज जैसे साइट प्लान, रजिस्ट्रेशन डीड, खसरा गिरदावरी, नकल जमाबंदी, अक्स सजरा और विभागीय अनुमति की कॉपी लाने को कहा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक सरकार का एक अधिकारी भी भू-माफियाओं से मिलकर जमीन खरीद और अवैध निर्माण में सहयोग कर रहा है। प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि नोटिस के बाद भी कार्रवाई शून्य रही। अवैध खनन को लेकर वन विभाग, पुलिस और खनन विभाग की कार्यशैली भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि अरावली पहाड़ी क्षेत्र से रात के अंधेरे में पत्थर लाए जा गए हैं और आसपास के गांवों जैसे हसनपुर,पाड़ा, बिस्सर अकबरपुर व बाघनकी में भी ऐसे निर्माण हो चुके हैं। जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने कहा कि मामला जनवरी में संज्ञान में आया था और नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ लोगों ने जवाब दिए हैं, जिनका अध्ययन चल रहा है, और जल्द कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नूंह में अवैध खनन से बनी फार्म हाउस की बाउंड्री वॉल। -निस

Advertisement
×