Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसानों को खुद लड़नी होगी किसानी बचाने की लड़ाई : गौरव टिकैत

किसान शहीदी दिवस समारोह में भाकियू युवा अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी और इसके लिए किसी राजनीतिक दल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद के गुलकनी गांव में किसान शहीदी दिवस कार्यक्रम में भाग लेते लोग। -हप्र
Advertisement

किसान शहीदी दिवस समारोह में भाकियू युवा अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना

भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी और इसके लिए किसी राजनीतिक दल के भरोसे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेती, किसान और ग्रामीण धरोहर को बचाने के लिए किसानों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

गौरव टिकैत सोमवार को जींद के गुलकनी गांव में आयोजित किसान शहीदी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान भी मौजूद रहे। इस दौरान 26 जनवरी की ट्रैक्टर यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले किसान रामराय निवासी भीरा की प्रतिमा का अनावरण किया गया और शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement

गौरव टिकैत ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत हमेशा किसानों को राजनीतिक दलों पर निर्भर न रहने की सीख देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकांश राजनीतिक दल किसान हितों की बजाय अपने राजनीतिक और आर्थिक हितों को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि हांसी क्षेत्र के चैनत गांव में लोग पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं, जो सरकारों की विफलता को दर्शाता है।

Advertisement

उन्होंने किसानों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि 16 से 18 जून तक हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों और अस्तित्व की लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों को लेकर चिंता जताई और कहा कि किसान-मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement
×