Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

किसानों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पेचीदा शर्तों पर फूटा गुस्सा

ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने फसल खरीद नियम व मुआवजे को लेकर सौंपे ज्ञापन किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भिवानी में ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध जताया। सोमवार को मोर्चा के प्रदेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के सदस्य। -हप्र
Advertisement
ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने फसल खरीद नियम व मुआवजे को लेकर सौंपे ज्ञापन

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भिवानी में ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध जताया। सोमवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालू के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।प्रदर्शन के दौरान जिला उपप्रधान रामबीर फौजी और अधिवक्ता जयपाल जागलान की अध्यक्षता में किसानों ने अनाज मंडियों में लागू नई शर्तों पर नाराजगी जताई।

Advertisement

जोगेंद्र तालू ने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों पर बायोमेट्रिक हाजिरी, ट्रैक्टरों की नंबर प्लेट अपलोड करने और दो गवाहों की अनिवार्यता जैसी पेचीदा शर्तें थोप दी गई हैं। इससे मंडियों में लंबी कतारें लग रही हैं और किसानों को मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Advertisement

उन्होंने मांग की कि इन अव्यावहारिक शर्तों को तुरंत वापस लिया जाए और सभी किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसानों ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था फसल खरीद प्रक्रिया को बाधित कर रही है। इसके अलावा एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में तोशाम और भिवानी क्षेत्र में हाल ही में हुई बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को हुए नुकसान का मुद्दा उठाया गया।

किसानों ने प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर राजपाल सिंह चाहर, युवा प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह खरेटा, भागूराम, ईश्वर बागनवाला, वजीर सिंह, कृष्ण नंबरदार, पप्पू नंबरदार, कौर सिंह नंबरदार, अजय श्योराण, वेद धनाना और मुकेश सहित कई किसान मौजूद रहे।

Advertisement
×