Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कम मुआवजे पर भड़के किसान, मानहेरू में 23 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ धरना तेज

किसानों ने की एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग मानहेरू रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित 23 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर मानेहरू और गौरीपुर गांव के किसानों का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्य। -हप्र
Advertisement

किसानों ने की एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

मानहेरू रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित 23 एकड़ कृषि भूमि के अधिग्रहण को लेकर मानेहरू और गौरीपुर गांव के किसानों का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को किसानों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए साफ चेतावनी दी कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का न्यायोचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे किसी भी सूरत में भूमि पर कब्जा नहीं लेने देंगे।

किसानों ने अपनी जमीन पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है और रेलवे विभाग द्वारा बिना अनुमति लगाए जा रहे निशानदेही के पोल को अवैध करार दिया। प्रदर्शन में मनहेरू के सरपंच प्रदीप कुमार, गौरीपुर के सरपंच पुनीत सांगवान, समाजसेवी सतपाल उर्फ लाला, जिला पार्षद सतबीर सांगा, किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल और उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Advertisement

किसानों का आरोप है कि रेलवे विभाग 33 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन अधिग्रहण करना चाहता है, जो वर्तमान बाजार मूल्य से बेहद कम है। उनका कहना है कि इलाके में जमीन की कीमत करीब एक करोड़ रुपये प्रति एकड़ है, ऐसे में कलेक्टर रेट के आधार पर अधिग्रहण किसानों के साथ अन्याय है।

Advertisement

आंदोलनरत किसानों ने निर्णय लिया है कि वे स्थानीय विधायक से मिलकर इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करेंगे। साथ ही वे सांसद से भी मुलाकात कर चुके हैं, जिन्होंने 15 मई तक अधिग्रहण प्रक्रिया रुकवाने और रेलवे मंत्री से बातचीत कराने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर रामानन्द, नेपाल सिंह, भीम, राजकुमार, कुलदीप सिंह, धर्मपाल, कंवर सिंह, जगराम, जयसिंह, ओमबीर, ईश्वर, अनूप, पूर्व सरपंच जयवीर, वेदप्रकाश, सुधीर व अन्य शामिल रहे।

Advertisement
×