Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

फेसबुक मैसेज और फर्जी कॉल से किसान से 5.85 लाख रुपये ठगे

अमेरिका में फंसे रिश्तेदार को छुड़ाने का झांसा देकर ठगों ने ऐंठी रकम फाइल फोटो जिले के गांव कालवा निवासी किसान राजेंद्र सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने रिश्तेदार को अमेरिका में गिरफ्तार होने का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

अमेरिका में फंसे रिश्तेदार को छुड़ाने का झांसा देकर ठगों ने ऐंठी रकम

फाइल फोटो
फाइल फोटो

जिले के गांव कालवा निवासी किसान राजेंद्र सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने रिश्तेदार को अमेरिका में गिरफ्तार होने का झांसा देकर उनसे 5.85 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका रिश्तेदार प्रमोद पिछले 4 साल से अमेरिका में है। 30 अप्रैल को उन्हें फेसबुक पर प्रमोद के नाम से मैसेज मिला कि वह उनके खाते में पैसे भेज रहा है। कुछ देर बाद 9.45 लाख रुपये भेजने की कथित रसीद भी मोबाइल पर भेज दी गई।

इसके बाद व्हाट्सएप कॉल कर खुद को दिल्ली स्थित आरबीआई का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि रकम 24 घंटे बाद खाते में आ जाएगी। थोड़ी देर बाद दूसरी कॉल आई, जिसमें कहा गया कि प्रमोद को अमेरिका में पकड़ लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए तुरंत पैसे भेजने होंगे।

Advertisement

रिश्तेदार को मुसीबत में समझकर राजेंद्र ने उधार लेकर अलग-अलग किश्तों में 5.85 लाख रुपये भेज दिए। बाद में भी लगातार पैसे मांगे जाने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने राजेंद्र सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Advertisement

Advertisement
×