Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मिले सभी को फायदा : उमेद

कहा- मात्र दस हजार रुपये में लगाया जा रहा सोलर सिस्टम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अंत्योदय परिवारों को लाभ मिलना चाहिए। अंत्योदय परिवार, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है तथा सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट तक है, उन्हें दो किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपये व हरियाणा द्वारा 50 हजार रुपये कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। मात्र 10 हजार रूपए में सोलर सिस्टम विभाग द्वारा लगाया जा रहा है।

विधायक उमेद पातुवास ने शुक्रवार को बाढड़ा में पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में आमजन को प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बिजली पानी को हर घर तक पहुंचाने के लिए अब नए सिस्टम से सौर ऊर्जा के रुप में विकसित करने के लिए लोगों से इसका प्रयोग बढ़ाने की योजना बनाई गई है और प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को इस सुविधा से जोड़कर लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

उन्होंने जुई रोड स्थित 133 केवी बिजली स्टेशन में निर्माणाधीन कार्यकारी अभियंता कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा कर आमजन को सुविधाएं उपलब्ध करवाने का दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद पूनिया, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील, एसडीएम आशीष सांगवान, राजेन्द्र कारी, संदीप बाढड़ा, सज्जन डांडमा, मुनीश बडेसरा, प्रदीप बाढड़ा, सरपंच गजे सिंह हड़ौदा इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

चरखी दादरी के बाढड़ा में शुक्रवार को निर्माणाधीन बिजली घर निर्माण का जायजा लेते विधायक उमेद पातुवास। -हप्र

Advertisement
×