Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हर अस्पताल में हो गीता कॉर्नर, मानसिक शांति में सहायक : डॉ. मिड्ढा

अनन्या बेटी शगुन योजना के तहत नवजात बेटी को 1100 रुपये, पोशाक व तुलसी का पौधा किया भेंट हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष एवं जींद विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में गीता कॉर्नर की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा का स्वागत करते डॉ. अंचल व डॉ. अनिता अंचल। -हप्र
Advertisement

अनन्या बेटी शगुन योजना के तहत नवजात बेटी को 1100 रुपये, पोशाक व तुलसी का पौधा किया भेंट

हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष एवं जींद विधायक डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक अस्पताल में गीता कॉर्नर की स्थापना होनी चाहिए। श्रीमद्भगवद्गीता का आध्यात्मिक साहित्य मरीजों को मानसिक शांति प्रदान करने के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने अंचल अस्पताल द्वारा बेटियों के सम्मान के लिए चलाई जा रही ‘अनन्या बेटी शगुन योजना’ की भी सराहना की।

डॉ. मिड्ढा रविवार को दिनोद गेट स्थित अंचल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल निदेशक डॉ. विनोद अंचल, डॉ. अनिता अंचल और स्टाफ ने उनका स्वागत किया। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिह्न और श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। इस दौरान ‘अनन्या बेटी शगुन योजना’ के तहत डॉ. मिड्ढा ने अस्पताल में जन्मी नवजात बेटी को 1100 रुपये, मिठाई, नई पोशाक और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म पर इस तरह सम्मान देने की पहल समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की भावना को आगे बढ़ाती है।

Advertisement

इसके बाद डॉ. मिड्ढा ने अस्पताल परिसर में स्थापित गीता कॉर्नर का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी ज्ञानानंद महाराज का फोन पर आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। डॉ. विनोद अंचल ने बताया कि अस्पताल में जन्मी करीब 15 हजार बेटियों को अब तक इस योजना के तहत शगुन दिया जा चुका है। कार्यक्रम में नीमा हरियाणा और जींद-भिवानी के कई चिकित्सक मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×