Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

थाने में ईएएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हड़कंप

कलानौर थाना में डायल 112 पर तैनात कुलदीप ने उठाया कदम, कारणों की जांच जारी कलानौर थाना में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कलानौर थाना में डायल 112 पर तैनात कुलदीप ने उठाया कदम, कारणों की जांच जारी

कलानौर थाना में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डीएसपी व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

ईएसआई कुलदीप सिंह
ईएसआई कुलदीप सिंह

पुलिस के अनुसार झज्जर चुंगी स्थित कमला नगर निवासी 53 वर्षीय कुलदीप हरियाणा पुलिस में ईएएसआई के पद पर कार्यरत था। उसकी ड्यूटी कलानौर थाना में डायल 112 पर लगी हुई थी। सोमवार सुबह वह घर से ड्यूटी पर पहुंचा और कुछ देर बाद अपने साथी कर्मियों को खाना खाने की बात कहकर नीचे हॉल में चला गया। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली।

Advertisement

गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां कुलदीप खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि कुलदीप मूल रूप से झज्जर जिले के डीघल गांव का निवासी था और लंबे समय से रोहतक के कमला नगर में परिवार के साथ रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Advertisement
×