Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

पं. श्रीराम शर्मा के संघर्ष से आज खुली हवा में सांस ले रहे देशवासी : एसडीएम

विचार मंच ने मनाई 127वीं जयंती, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की 127वीं जयंती पर पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने पुरानी जेल स्थित पंडित श्रीराम शर्मा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते एसडीएम आशीष शर्मा व अन्य। -हप्र
Advertisement

विचार मंच ने मनाई 127वीं जयंती, प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की 127वीं जयंती पर पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने पुरानी जेल स्थित पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष शर्मा ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान हवन-यज्ञ भी किया गया।

एसडीएम आशीष शर्मा ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग के कारण ही देशवासी आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। मंच अध्यक्ष डॉ. अशोक दीक्षित ने कहा कि 15 जनवरी 1922 को झज्जर टाउन हाल से यूनियन जैक उतारकर तिरंगा फहराने पर अंग्रेजों ने पंडित श्रीराम शर्मा को जीप के पीछे बांधकर पूरे शहर में कोड़े मारे थे।

Advertisement

इसके बावजूद उन्होंने भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि 1962 में हरियाणा विकास कमेटी के अध्यक्ष रहते पंडित श्रीराम शर्मा ने हरियाणा प्रांत के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच महासचिव ईश्वर मलिक, उपाध्यक्ष रणधीर भारद्वाज, कैप्टन ऋषिप्रकाश अत्री, प्यारेलाल कटारिया और पंडित हरि शमशेर कौशिक ने भी विचार रखे। इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।

Advertisement

Advertisement
×