Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

सूखे से फसल बर्बाद, किसानों ने खोला मोर्चा

किसान सभा ने भिवानी को सूखाग्रस्त घोषित करने, विशेष गिरदावरी और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे किसान। -हप्र
Advertisement

किसान सभा ने भिवानी को सूखाग्रस्त घोषित करने, विशेष गिरदावरी और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की उठाई मांग

अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को किसानों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और धरना दिया। किसानों ने जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने, विशेष गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने तथा फसल नुकसान दर्ज करवाने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ और क्षतिपूर्ति पोर्टल तत्काल खोलने की मांग की।

किसान सभा पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार बेहद कम बारिश, नहरों में पर्याप्त पानी नहीं आने और अधिकांश क्षेत्रों में भूमिगत जल खारा होने के कारण कपास, बाजरा, मूंग, धान और मूंगफली समेत खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कृषि विभाग और फसल बीमा कंपनियों से क्रॉप कटिंग प्रयोग जल्द पूरा करवाने तथा किसानों को सूखी फसल हटाकर रबी की बिजाई का अवसर देने की मांग की। साथ ही बीमा दावों में किसी प्रकार की बाधा नहीं डालने की बात कही।

Advertisement

किसानों ने मंडियों में बाजरा तथा बवानीखेड़ा सहित संबंधित मंडियों में धान की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने और नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ने की मांग भी उठाई। पावर ग्रिड के टावरों से प्रभावित किसानों को बाजार भाव के अनुसार न्यायोचित मुआवजा देने की मांग रखी गई। जिला प्रधान रामफल देशवाल की अध्यक्षता में हुए धरने का संचालन जिला सचिव मास्टर जगरोश ने किया।

Advertisement

सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लिया। बाद में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त ने तीन दिन के अंदर सरकार से बातचीत कर क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। बलियाली गांव में पावर ग्रिड द्वारा पुलिस की मदद से टावर खड़े करने के मुद्दे पर किसानों के विरोध के बाद काम स्थगित कर दिया गया।

एसडीएम ने 25 सितंबर को किसान प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल, ओम प्रकाश, सुखदेव पालवास, धनपत सिंह, दयानन्द पूनिया, अंतर कशवा, करण सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, देवराज मेहता, नरेंद्र गागड़वास, कविता आर्य, संतोष देशवाल, कमल प्रधान सहित अनेक किसान एवं सामाजिक संगठन नेताओं ने संबोधित किया।

Advertisement
×