Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन से युवाओं को ट्रैफिक नियमों की मिलेगी जानकारी : कंवर सिंह यादव

महेंद्रगढ़ में होंडा कंपनी ने शुरू किया निशुल्क ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन, सुरक्षित प्रशिक्षण पर रहेगा जोर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नए वाहन चालकों को सुरक्षित माहौल में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महेंद्रगढ़ में दुपहिया वाहन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
महेंद्रगढ़ में ड्राइविंग स्कूल के उद्घाटन समारोह में विधायक कंवर सिंह व अधिकारी। -हप्र
Advertisement

महेंद्रगढ़ में होंडा कंपनी ने शुरू किया निशुल्क ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन, सुरक्षित प्रशिक्षण पर रहेगा जोर

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नए वाहन चालकों को सुरक्षित माहौल में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महेंद्रगढ़ में दुपहिया वाहन चालकों के लिए ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन शुरू किया गया है। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के सामने खेल विभाग की भूमि पर होंडा कंपनी द्वारा तैयार किए गए इस ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन का उद्घाटन बृहस्पतिवार को विधायक कंवर सिंह सिंह यादव और उपायुक्त अनुपमा अंजली ने किया।

इस अवसर पर विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि यह सुविधा वाहन चलाना सीखने वाले युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगी। आमतौर पर लोग सार्वजनिक सड़कों पर वाहन चलाना सीखते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन में प्रशिक्षुओं को सुरक्षित वातावरण में वाहन संचालन के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा संबंधी सावधानियों की भी जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि होंडा कंपनी की यह पहल आमजन के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह ड्राइविंग प्रैक्टिस जोन पूरी तरह निशुल्क रहेगा और प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर भी उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम के बाद विधायक, उपायुक्त, प्रशासनिक अधिकारियों और होंडा कंपनी के प्रतिनिधियों ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर होंडा कंपनी के ट्रस्टी विनय ढींगरा, निदेशक सचिमी ताकता, ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव तनेजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×