Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नशीला पदार्थ सुंघाकर चालक ने महिला से बाली व नकदी लूटी

गोहाना जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला को इको चालक ने झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसके कानों से सोने की बाली व पर्स से पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता गांव...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
गोहाना जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक महिला को इको चालक ने झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसके कानों से सोने की बाली व पर्स से पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता गांव भैंसवाल निवासी शकुंतला है। शकुंतला ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बस से सोनीपत बस स्टैंड पहुंची थी।

बस का इंतजार करते समय एक युवक ने खुद को इको चालक बताते हुए गोहाना छोड़ने की बात कही। जल्दी पहुंचने के लिए वह उसके साथ इको में बैठ गई। आरोप है कि रास्ते में चालक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पाया। उसके कानों से सोने की बाली और पर्स से पांच हजार रुपये गायब थे। घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×