Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा और युवाओं को समर्पित रहा डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन : घनश्याम सर्राफ

शिक्षक दिवस पर 71 गुरुजनों को राज्य स्तरीय सम्मान, विभिन्न संस्थानों में भी हुए कार्यक्रम शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट तथा महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान ढाणी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में सम्मानित किए गए शिक्षकों के साथ विधायक घनश्याम सर्राफ व अन्य। -हप्र
Advertisement

शिक्षक दिवस पर 71 गुरुजनों को राज्य स्तरीय सम्मान, विभिन्न संस्थानों में भी हुए कार्यक्रम

शिक्षक दिवस के अवसर पर युवा जागृति एवं जन कल्याण मिशन ट्रस्ट तथा महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम में राज्य स्तरीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महंत चरणदास महाराज के सानिध्य में हुआ।

समारोह में शिक्षा के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले 71 गुरुजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान दार्शनिक, विद्वान, आदर्श शिक्षक और कुशल राजनेता थे। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा के विस्तार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए समर्पित किया।

Advertisement

उनके योगदान के सम्मान में उनकी जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर धूपड़ ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं। शिक्षित और संस्कारवान समाज की नींव रखने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा और पर्यावरण को जोड़कर कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय पहल है। इस अवसर पर बीके सुमित्रा बहन, मास्टर धर्मचंद, हरेंद्र पूनिया, सुरेंद्र सिवाड़ा, दिनेश दाधीच, सुनील मुनिया, अंकित सिंहमार, लक्ष्मी सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

उधर नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति के दो दिवसीय शिक्षक सम्मान समारोह के समापन पर 21 प्राचार्यों, प्रोफेसरों और शिक्षण संस्थानों के संस्थापकों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विज्ञा कॉलेज ऑफ एजुकेशन लोहारू और सुई स्थित आचार्य उमेद कौशिक गुरुकुल फाउंडेशन में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर डा. राधाकृष्णन को नमन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डा. पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का आधार है।

Advertisement
×