Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डीआईटीएस कर्मचारियों ने विधायक घनश्याम सर्राफ को सौंपा ज्ञापन

सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 में शामिल करने की मांग तेज, 18-25 साल से दे रहे सेवाएं कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ डीआईटीएस (डिस्टिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोसाइटी) के कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 को लागू करवाने की मांग को लेकर शनिवार को विधायक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 में शामिल करने की मांग तेज, 18-25 साल से दे रहे सेवाएं

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ डीआईटीएस (डिस्टिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोसाइटी) के कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 को लागू करवाने की मांग को लेकर शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने कहा कि वे जिला भिवानी में डीआईटीएस के माध्यम से उपायुक्त कार्यालय, उपमंडल अधिकारी (ना.), तहसील, उप-तहसील और सरल केंद्रों में पिछले 18 से 25 वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें अब तक सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अनुबंध कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 की घोषणा की गई है, जिसमें 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और अन्य लाभ देने का प्रावधान है, परंतु डीआईटीएस कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया।

Advertisement

कर्मचारियों ने यह भी मांग उठाई कि एचकेआरएनएल के तहत कार्यरत कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र जारी किया जाए। कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा एक्ट-2024 के तहत विधायक घनश्याम सर्राफ से अनुरोध किया कि इस एक्ट को लागू करवाने का प्रावधान किया जाए। विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपने में राज्य प्रधान हवा सिंह, प्रधान अनिल कुमार, महामंत्री गुरदीप राठी, अरुण सोनी, रवि गोयल, ललित, नरेंद्र, मनोज ढाणा, विनोद व हरीश आदि शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement
×