Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ठंड में शुगर मरीज बरतें खास सावधानी, छोटे जख्म भी बन सकते हैं गंभीर : डॉ. गौरव

डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम में सामान्य और शुगर वाले जख्मों का अंतर समझाया ठंड के मौसम में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान सामान्य सा जख्म भी गंभीर रूप ले सकता है।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम में सामान्य और शुगर वाले जख्मों का अंतर समझाया

ठंड के मौसम में डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इस दौरान सामान्य सा जख्म भी गंभीर रूप ले सकता है। यह बात दिल्ली-रोहतक रोड पर आयोजित डायबिटीज जागरूकता कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गौरव अग्रवाल ने कही। कार्यक्रम में डायबिटीज मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया।

डॉ गौरव अग्रवाल
डॉ गौरव अग्रवाल

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सामान्य व्यक्ति में चोट लगने पर खून आना शरीर की स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे संक्रमण से बचाव होता है और घाव पर पपड़ी जमकर धीरे-धीरे नई त्वचा बन जाती है। इसके विपरीत, शुगर मरीजों में ब्लड शुगर अधिक होने के कारण रक्त प्रवाह प्रभावित होता है और शरीर की हीलिंग क्षमता कम हो जाती है। कई बार घाव बढ़ता चला जाता है और संक्रमण गंभीर रूप ले लेता है।

Advertisement

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यदि ब्लड शुगर नियंत्रण में न हो, तो दवाइयों और मलहम के बावजूद जख्म भरना मुश्किल हो जाता है। ठंड के मौसम में विशेष सावधानी की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि कई शुगर मरीजों को पैरों में गर्मी या ठंड का अहसास नहीं होता। ऐसे में हीटर, आग या गर्म पानी से पैर सेंकना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने सलाह दी कि पैरों को गर्म मोजों से ढकें, लेकिन सीधे गर्म स्रोतों से दूरी बनाए रखें।

Advertisement

Advertisement
×