Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डॉ. समीक्षा रेड्डी को न्याय दिलाने की मांग, पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध जताया रोष

वेटनरी डॉक्टरों का रोष प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल भारतीय पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर डॉ. समीक्षा रेड्डी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भिवानी में पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में काली पट्टी बांधकर रोष व्यक्त करते पशु चिकित्सक। -हप्र
Advertisement

वेटनरी डॉक्टरों का रोष प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

भारतीय पशु चिकित्सा संघ के आह्वान पर डॉ. समीक्षा रेड्डी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भिवानी में पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया। जिले के वेटनरी डॉक्टर वेटनरी पालीक्लीनिक में एकत्रित हुए और कर्नाटक सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

संघ के उपप्रधान डॉ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि डॉ. समीक्षा रेड्डी एक होनहार पशु चिकित्सक थीं। उन्हें रात करीब 11 बजे चिड़ियाघर में हिप्पो के उपचार के लिए भेजा गया था, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। उपचार के दौरान हिप्पो के हमले से उनकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चिड़ियाघर प्रशासन अपनी लापरवाही छिपाने के लिए पूरा दोष डॉ. रेड्डी पर डाल रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Advertisement

भिवानी पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सांगवान ने कहा कि इस दुखद घटना से पूरा पशु चिकित्सक समाज आहत है। सभी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है और पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को न केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा प्रबंध भी सुनिश्चित करने चाहिए।

Advertisement

डॉ. सोनू व अन्य चिकित्सकों ने कहा कि फील्ड में कार्य करते समय पशु चिकित्सकों को कई बार जोखिम उठाना पड़ता है। विशेषकर महिला चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. विजय सनसनवाल, डॉ. विनोद सिवाच, डॉ. नरेंद्र खटक, डॉ. अमित पुनिया, डॉ. सोनू वर्मा, डॉ. जोनी, डॉ. सुभाष, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज और डॉ. मुकेश सहित कई पशु चिकित्सक मौजूद रहे।

Advertisement
×