Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

प्राथमिक शिक्षकों को पहले चरण में तबादला ड्राइव में शामिल करने की मांग

शिक्षक संघ ने तबादला नीति पर उठाए सवाल, जेबीटी व सीएंडवी के अंतरजिला तबादले शुरू करने की मांग हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने प्राथमिक शिक्षकों को पहले चरण की शिक्षक तबादला ड्राइव में शामिल कर जल्द तबादले करने की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

शिक्षक संघ ने तबादला नीति पर उठाए सवाल, जेबीटी व सीएंडवी के अंतरजिला तबादले शुरू करने की मांग

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने प्राथमिक शिक्षकों को पहले चरण की शिक्षक तबादला ड्राइव में शामिल कर जल्द तबादले करने की मांग की है। संघ ने जेबीटी और सीएंडवी अध्यापकों के अंतर जिला तबादले भी शुरू करने की मांग करते हुए शिक्षा विभाग की मौजूदा तबादला नीति पर सवाल उठाए हैं।

संघ के जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा, जिला सचिव विनोद प्रभाकर, राज्य उपप्रधान अलका, राज्य ऑडिटर पवन कुमार और वरिष्ठ उपप्रधान सुमन देवी ने ऑनलाइन बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा कि 2016 में ऑनलाइन तबादला नीति लागू करते समय सरकार ने हर शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में सभी वर्गों के शिक्षकों के तबादले करने की बात कही थी।

Advertisement

इसके बावजूद 2016, 2017, 2019 और 2022 में ही तबादले हुए। प्राथमिक शिक्षकों के तबादले 2016 के बाद नहीं किए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा विभाग ने राजकीय मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और सीएमश्री स्कूलों के लिए 8 सितंबर को तबादला ड्राइव का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को इसमें शामिल नहीं किया गया। संघ ने इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताते हुए पहले चरण में शामिल करने की मांग की।

Advertisement

संघ ने कहा कि सामान्य सरकारी स्कूलों के लिए भी चरणबद्ध तबादला प्रक्रिया प्रस्तावित है और चयनित शिक्षकों को 1 नवंबर तक नए स्टेशनों पर ज्वाइन कराने की बात कही गई है। जिला कार्यकारिणी ने नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सरकार से कर्मचारी नेताओं से बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की अपील भी की।

Advertisement
×