Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हादसे में मारी गई 12 महिलाओं के परिवारों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग

संदीप खरकिया बोले- परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट, तुरंत सहायता दे सरकार धानक जन कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष संदीप खरकिया ने सरकार से मांग की है कि सफीदों की पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में जान गंवानी वाली...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

संदीप खरकिया बोले- परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट, तुरंत सहायता दे सरकार

धानक जन कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष संदीप खरकिया ने सरकार से मांग की है कि सफीदों की पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में जान गंवानी वाली धानक समाज की 12 महिला मजदूरों के परिवारों को 10 -10 लाख रुपये की आर्थिक मदद तुरंत दी जाए, ताकि उनके परिवारों को राहत मिले।

सीएम को लिखे पत्र में संदीप खरकिया ने कहा कि सफीदों की पटाखा फैक्टरी में जान गंवाने वाली इन महिला मजदूरों के पीछे घर में कमाने वाला कोई भी नहीं है। यह सभी 12 महिलाएं अपने परिवार का पालन-पोषण के लिए फैक्ट्री में काम पर जाती थी। इन महिलाओं की मौत हो जाने से उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

Advertisement

इसलिए प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से सभी प्रभावित परिवारों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दे। खरकिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि इन महिलाओं के परिवारों को सीएम ने हादसे के तुरंत बाद 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था, मगर अभी तक यह राशि प्रभावित परिवारों को नहीं मिली है।

Advertisement

Advertisement
×