Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

निलंबित पटवारियों को बहाल करने की मांग, पटवारखानों में ठप रहा कामकाज

5 फरवरी से शुरू होने वाली फसल गिरदावरी भी न करेंगे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में सोमवार को प्रदर्शन करते पटवारी।
Advertisement
निलंबित पटवारियों के समर्थन में सोमवार को पटवारियों व कानूनगो के हड़ताल पर जाने से पटवारखानों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। काम न होने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ रहा है। धरने पर बैठे पटवारियों व कानूनगो ने कहा कि प्रदेशभर में क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल के नुकसान की गलत रिपोर्ट के मामले में निलंबित किए गए पटवारियों को जब तक बहाल नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल जारी रहेगी। इतना ही नहीं 5 फरवरी से शुरू होने वाली फसल गिरदावरी भी नहीं करेंगे।

लघु सचिवालय में सोमवार को धरना स्थल पर बैठे रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्यों ने नारेबाजी की। एसोसिएशन के राज्य महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि खरीफ सीजन 2025 में फसल खराबा के लिए 6395 गांव के 5,29,199 किसानों ने 31 लाख 234 एकड़ जमीन के लिए पंजीकरण किया था। इसका सत्यापन करने के लिए 1400 पटवारियों को 20 दिन का समय दिया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि उसके बाद 25 फीसदी रकबा तहसीलदार, एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी, नगराधीश व आयुक्त ने सत्यापन किया था। जब पटवारी के सत्यापन की पड़ताल उच्च अधिकारियों ने भी की तो अकेले पटवारी को निलंबित करना गलत है। वह निलंबित पटवारियों की बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में 8 दिसंबर 2025 को भी पटवारियों व कानूनगो ने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे थे। उसके बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पटवारी अनिल, मनीष, सुधीर, अनुज, कानूनगो राजेश मलिक, जगदीश व रामदास भी मौजूद रहे।

Advertisement

काम कराने धरना स्थल पर पहुंच रहे लोग

लोग अपने काम कराने के लिए पटवारियों के धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। हालांकि पटवारी उनके काम करने के बजाय हड़ताल होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज रहे हैं। ऐसे में पटवारियों से संबंधित काम अटक रहे हैं। लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है।

पटवारियों के धरने के चलते कामकाज प्रभावित

रोहतक (निस) : जिले में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने तहसील कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। पटवारियों के धरने के चलते तहसील में कामकाज प्रभावित हुआ, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पटवारियों का कहना है कि जब तक निलंबित किए गए छह पटवारियों को सरकार बहाल नहीं करती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। एसोसिएशन के जिला उपप्रधान पवन ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने छह पटवारियों के गिरदावरी कार्य को गलत मानकर सस्पेंड किया था। इस बारे में सरकार को ज्ञापन भी दिया था, लेकिन सरकार ने निलंबित पटवारियों को बहाल नहीं किया, जिससे पटवारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता अपनाए हुए है, अगर सरकार ने निलंबित पटवारियों को बहाल नहीं किया तो पूरे प्रदेश में पटवारी अनिश्चिकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। पटवारियों के धरने के चलते तहसील कार्यालय में लोगों को जातिगत प्रमाण पत्र व डोमेसाइल बनवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पटवारियों के धरने का असर गिरदावरी के कार्य पर भी पड़ेगा, क्योंकि गत दिनों ओलावृष्टि भी हुई, जिसका असर फसलों पर भी पड़ा है। 

Advertisement
×