Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डीसी ने गांव अभयपुर में रात्रि ठहराव के दौरान सुनीं जनसमस्याएं

गुरुग्राम के सोहना खंड में आयोजित किया गया कार्यक्रम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में शुक्रवार को उपायुक्त अजय कुमार सोहना खंड के गांव उभयपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए। -हप्र
Advertisement

गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने सोहना खंड के गांव अभयपुर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने डीसी अजय कुमार का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे, ताकि समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।डीसी अजय कुमार ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन को सीधे गांव की चौपाल तक ले जाने की एक सार्थक पहल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करे।
Advertisement

उन्होंने कहा कि जब अधिकारी गांव में रात्रि विश्राम करते हैं तो उन्हें जमीनी हकीकत समझने, स्थानीय परिस्थितियों को नजदीक से देखने और समस्याओं की वास्तविकता को परखने का अवसर मिलता है। डीसी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करते हैं।

Advertisement

रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों ने कच्चे रास्तों को पक्का करवाने, वृद्धावस्था सम्मान पेंशन शुरू कराने, परिवार पहचान पत्र तथा वोटर कार्ड से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं। रात्रि ठहराव में एसडीएम सोहना अखिलेश यादव, जिला पार्षद पुष्पा, डीडीपीओ नवनीत कौर, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया, तहसीलदार सोहना शिखा, बीडीपीओ सचेत मित्तल, एडीआईओ नवीन, गांव के सरपंच सुमेर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisement
×