Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दादरी को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया जाए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : किसान सभा

विशेष गिरदावरी व क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की भी मांग अखिल भारतीय किसान सभा दादरी जिला कमेटी की बैठक रविवार को किसान नेता बिजेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए दादरी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में प्रदर्शन करते किसान सभा के पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

विशेष गिरदावरी व क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की भी मांग

अखिल भारतीय किसान सभा दादरी जिला कमेटी की बैठक रविवार को किसान नेता बिजेंद्र सांगवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में सूखे की स्थिति को देखते हुए दादरी को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई। बैठक का संचालन जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ ने किया। किसान सभा ने सरकार से प्रभावित किसानों की विशेष गिरदावरी करवाकर क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।

इसके अलावा नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ने तथा पेयजल संकट दूर करने की भी मांग उठाई गई। किसान नेताओं ने फसल बीमा कंपनियों से एक सप्ताह के भीतर क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की मौजूदगी में किसानों को इसकी रसीद उपलब्ध कराई जाए। बैठक में कामरेड ओमप्रकाश, नरेंद्र फोगाट, अनोखी देवी, महाबीर रानीला, फतेसिंह, ओम प्रकाश, सुरेंद्र और ओम नम्बरदार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×