Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दादरी फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड ‘कातिया’ मुठभेड़ में घायल, दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस टीम पर दो बार फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली सिटी थाना के सामने 6 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पुलिस टीम पर दो बार फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

सिटी थाना के सामने 6 अगस्त को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बौंद-कलानौर लिंक रोड पर हुई मुठभेड़ में कातिया के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। मामले में साजिश में शामिल प्रीत और युदबिन्दर को भी गिरफ्तार किया गया है।

चरखी दादरी में मुठभेड़ में घायल आरोपी कातिया। -हप्र
चरखी दादरी में मुठभेड़ में घायल आरोपी कातिया। -हप्र

डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बौंद-कलानौर लिंक रोड से गुजरने वाले हैं। सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सफेद रंग की मारुति फ्रॉन्क्स कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार, कार से उतरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कातिया के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। पुलिस के अनुसार रोहित उर्फ कातिया झज्जर जिले के गांव माजरा-दुबलधन का निवासी है और हत्या, लूट व मारपीट समेत कई गंभीर मामलों में पहले भी संलिप्त रहा है। वहीं प्रीत निवासी साहूवास और युदबिन्दर निवासी सांगा, हाल लोहारू चौक, चरखी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Advertisement

छह घायलों का आपराधिक रिकॉर्ड

फायरिंग में घायल सात लोगों में से छह का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। अमित पर 21, विजय उर्फ सन्नी पर छह और अंकित पुत्र सतबीर पर पांच मामले दर्ज हैं। कृष्ण, कीर्तिमान और सूरजमल पर एक-एक मामला है। घायल अंकित पुत्र सुरेश का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला।

Advertisement
×