Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

बिना झंडे-बैनर जुटी भीड़, दादरी में कुलदीप बिश्नोई ने दिखाई ताकत

स्नेह मिलन में बोले- साथी किसी भी दल में हों या घर बैठे, संघर्ष के दिनों के लोग आज भी साथ पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को चरखी दादरी में ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में स्नेह मिलने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते कुलदीप बिश्नोई। -हप्र
Advertisement

स्नेह मिलन में बोले- साथी किसी भी दल में हों या घर बैठे, संघर्ष के दिनों के लोग आज भी साथ

पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने शुक्रवार को चरखी दादरी में ‘स्नेह मिलन’ कार्यक्रम के जरिए अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रदर्शन किया। शगुन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम में विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहे। आयोजन की खास बात यह रही कि यहां पार्टी के झंडे और बैनर नजर नहीं आए।

समर्थकों ने कुलदीप बिश्नोई का भव्य स्वागत किया और ऊंट पर बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। बिश्नोई ने कहा कि चरखी दादरी को उन्होंने हमेशा अपना परिवार और मजबूत गढ़ माना है। उन्होंने बताया कि भिवानी-महेंद्रगढ़ से पहली बार सांसद चुने जाने के समय भी दादरी में उनका ऊंट पर बैठाकर स्वागत किया गया था।

Advertisement

पुराने साथियों का जिक्र

बिना पार्टी सिंबल के जुटी भीड़ पर बिश्नोई ने कहा कि सड़क से लेकर पंडाल तक उन्हें अपने संघर्ष के दिनों के साथी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि साथी आज चाहे किसी भी राजनीतिक दल में हों या घर बैठे हों, वे दिल से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि दादरी ने एक बार फिर उनके और समर्थकों के बीच पुराने रिश्ते को साबित किया है। कार्यक्रम में दुष्यंत कलकल, अशोक रावलधी, हरिराम खुडानिया और प्रवीन सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने बिश्नोई और रणधीर पनिहार का स्वागत किया। बिश्नोई के इस आयोजन को दक्षिण हरियाणा में उनकी राजनीतिक सक्रियता के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि उन्होंने कार्यक्रम में किसी नए राजनीतिक कदम की घोषणा नहीं की।

Advertisement

Advertisement
×