Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कश्मीर को भारत से और मजबूती से जोड़ने का श्रेय पीएम मोदी को : अर्चना गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर; कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। उनके...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद से हाइड्रोजन ट्रेन में मीडिया से बात करतीं डॉ. अर्चना गुप्ता। -हप्र
Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन में किया सफर; कांग्रेस पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, रोहतक जिला प्रभारी एडवोकेट विजयपाल सिंह, पूर्व जिला प्रधान अमरपाल राणा और जिला महामंत्री डॉ. पुष्पा तायल भी मौजूद रहे। जींद पहुंचने पर उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन सुरक्षित है और आने वाले समय में इसे अन्य मार्गों तक चलाने की योजना है।

हाइड्रोजन आधारित परिवहन को लेकर रेलवे और सरकार की ओर से काम किया जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास न नेता है, न नीति और न ही कोई मुद्दा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और क्षेत्रवाद का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं।

Advertisement

अनुच्छेद 370 हटाए जाने का उल्लेख करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर का भारत के साथ संबंध और मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कश्मीर को रेल नेटवर्क से भी जोड़ा गया है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उल्लेख करते हुए कहा कि रेलवे के क्षेत्र में भी केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है।

Advertisement

Advertisement
×