Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अतिक्रमण पर निगम का प्रहार, कई बाजार हुए मुक्त, बरामदे कराए गए खाली

शहर की सबसे व्यस्ततम राजगुरु मार्केट सहित आसपास की प्रमुख मार्केटों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम द्वारा सघन अभियान चलाया गया। निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान कार्यालय...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हिसार में अतिक्रमण हटाने के बाद राजगुरु मार्केट का दृश्य। -हप्र
Advertisement
शहर की सबसे व्यस्ततम राजगुरु मार्केट सहित आसपास की प्रमुख मार्केटों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सोमवार को नगर निगम द्वारा सघन अभियान चलाया गया। निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक सुरेन्द्र वर्मा, तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त पशु पकड़ो अभियान की टीम तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी भी तैनात रहे। सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से राजगुरु मार्केट और इसके आसपास की अन्य बाजारों में लगातार मुनादी करवाई जा रही थी। दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित सीमा से बाहर रखा गया सामान तथा अस्थायी अतिक्रमण स्वयं हटा लें।

Advertisement

सोमवार सुबह नगर निगम की टीम ने राजगुरु मार्केट में पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। अभियान के दौरान राजगुरु मार्केट के बरामदों को पूरी तरह खाली करवाया गया। साथ ही चौधरी मार्केट, बिश्नोई मार्केट, आर्य बाजारी, तेलियान पुल मार्केट, सब्जी मंडी मार्केट, बालाजी मार्केट और पूजा मार्केट में भी अतिक्रमण हटाकर बरामदे मुक्त कराए गए। इससे बाजारों में पैदल चलने वालों को काफी सुविधा मिली।

Advertisement

इस दौरान अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अगले तीन दिनों में कोई दुकानदार दोबारा बरामदों में सामान रखता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीमें आगे भी नियमित निगरानी करेंगी, ताकि शहर के बाजार सुव्यवस्थित और सुरक्षित बने रहें।

Advertisement
×