Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों ने जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर हुड्डा को सौंपा ज्ञापन

हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात कर सरकारी विश्वविद्यालयों में कार्यरत पात्र अनुबंधित शिक्षकों की लंबित जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपता हुकटा प्रतिनिधिमंडल। -हप्र
Advertisement
हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात कर सरकारी विश्वविद्यालयों में कार्यरत पात्र अनुबंधित शिक्षकों की लंबित जॉब सिक्योरिटी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर हुड्डा ने कहा कि यह मुद्दा वर्ष 2024 के शीतकालीन विधानसभा सत्र में उठाया जा चुका है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी सत्रों में भी इस विषय को मजबूती से उठाकर सरकार से सेवा-सुरक्षा विधेयक लाने की मांग की जाएगी।हुकटा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और उपाध्यक्ष डॉ. शर्मिला यादव ने बताया कि कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स को जॉब सिक्योरिटी दी गई है, लेकिन विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षक अब भी इससे वंचित हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, रेवाड़ी और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में कार्यरत लगभग 65 पात्र शिक्षकों पर कार्यमुक्ति का खतरा बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल में सुमन रंगा, अमित मलिक, सोहनलाल, संदीप कुमार व सुशील शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement
×