Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भिवानी में 1 करोड़ से 3 कॉलोनियों में छह गलियों का निर्माण शुरू

नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने कहा- जल्द खत्म होंगी कच्ची गलियां भिवानी नगर परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए तीन कॉलोनियों में छह गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में गली का निर्माण कार्य शुरू करवाते भवानी प्रताप सिंह। -हप्र
Advertisement

नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने कहा- जल्द खत्म होंगी कच्ची गलियां

भिवानी नगर परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए तीन कॉलोनियों में छह गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शनिवार को अन्य पार्षदों के साथ नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बालाजी कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी और काठ मंडी में बनने वाली इन गलियों से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब तक नगर परिषद करीब साढ़े तीन सौ गलियों का निर्माण पूरा करवा चुकी है, जबकि लगभग ढाई सौ गलियों का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद शहर में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी।

Advertisement

इस दौरान वार्ड नंबर 18 के लोगों ने सीवर निकासी की समस्या उठाई। लोगों ने बताया कि गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। इस पर भवानी प्रताप सिंह ने पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नगर परिषद शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद अनिल कुमार, सुभाष तंवर, रोहतास वर्मा, सुरेश निकू, प्रदीप शर्मा, जयबीर रंगा, सुखबीर, रमेश, श्याम सुंदर, मीनाक्षी देवी, कांता देवी सहित अनेक महिला व पुरुष उपस्थित थे।

Advertisement
×