Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

एसआईआर पर कांग्रेस का ‘मिशन सतर्कता’, सोनीपत में जुटे दिग्गज

हर वैध मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने पर जोर, संदिग्ध और फर्जी वोटों पर फार्म-7 से आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में आयोजित कार्यशाला में एक दूसरे का हाथ थामे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य। -हप्र
Advertisement

हर वैध मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने पर जोर, संदिग्ध और फर्जी वोटों पर फार्म-7 से आपत्ति दर्ज कराने के निर्देश

हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। शनिवार को दिल्ली रोड स्थित दिवान फार्म में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सांसद, पूर्व मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एक मंच पर जुटे।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। संचालन शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने किया।

Advertisement

नेताओं ने कहा कि एसआईआर के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पूरी सक्रियता से काम करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। नेताओं ने संदिग्ध नामों की पहचान कर नियमानुसार आपत्ति दर्ज कराने और फार्म-7 का प्रभावी इस्तेमाल करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता लोकतंत्र की बुनियाद है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

Advertisement

दिग्गजों ने हाथ थामकर दिया एकजुटता का संदेश

कार्यशाला के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मंच पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत मतदाता सूची में निहित है। कोई पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न हो और फर्जी मतदान पर रोक लगे, यह सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करना है।

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने संगठन की मजबूती को जीत का आधार बताया और एसआईआर को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान व अशोक तंवर, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयप्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुबीर कादियान, कुलदीप शर्मा, प्रो. विरेंद्र सिंह, पूर्व सुखबीर फरमाणा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ दिग्गज मौजूद रहे। सह-प्रभारी कमल नेगी, संदीप धनखड़ और भूषण बत्रा ने भी तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।

Advertisement
×