Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन 16 मार्च को

पार्टी नेताओं की बैठक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष सुशील धानक की अध्यक्षता में कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में संगठनात्मक गतिविधियों व जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 16 मार्च को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष सुशील धानक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रही है और आगे भी आमजन के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रदर्शन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रण सिंह मान, सुरेश पांडवानिया, सुमित डूडीवाला, प्रीतम चेयरमैन, रणबीर फौजी, सुनील दुरेजा, रामनिवास पिचोपा, नरेंद्र दहिया, योगेश इमलोटा, सुधीर स्वामी इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×