Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

- वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

कांग्रेस नेता बोले- संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक जारी रहेगा संघर्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकते कांग्रेस नेता। -हप्र
Advertisement

कांग्रेस नेता बोले- संविधान की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक जारी रहेगा संघर्ष

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर रोष प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) अनिरुद्ध चौधरी और जिला अध्यक्ष (शहरी) प्रदीप गुलिया जोगी ने की।

प्रदर्शन की शुरुआत क्राउन प्लाजा से हुई। यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

Advertisement

लघु सचिवालय पर आयोजित सभा में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और वह सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले करीब दो वर्षों से ईवीएम, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के मुद्दे उठा रहे हैं।

Advertisement

नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस रामकिशन फौजी, संदीप सिंह, कमल प्रधान, अजय वैद वाल्मीकि, सत्यजीत पिलानिया, सुरेंद्र परमार ईटीओ, नरेश तंवर जीएम, समीर खटीक, देवराज महता, सविता मान, रूपेंद्र ग्रेवाल, दिनेश कौशिक, शिव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×