Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस है नामदारों की और भाजपा है कामगारों की पार्टी : बड़ौली

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
Advertisement
हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कहा कि कांग्रेस नामदारों की पार्टी है लेकिन भाजपा कामगारों की पार्टी है। वे यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति परिवारवाद पर आधारित है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की ताकत से आगे बढ़ती है।

बड़ौली ने कहा कि भाजपा में कोई नाम के सहारे नहीं, बल्कि काम के दम पर आगे बढ़ता है। हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, जबकि कांग्रेस में कुछ चुनिंदा परिवारों का वर्चस्व रहा है। 590 करोड़ रुपये के बैंक गबन के मामले में जजपा नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के द्वारा प्रधानमंत्री को सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखे जाने के सवाल पर बड़ौली ने कहा कि सरकार ब्याज सहित राशि की वसूली कर चुकी है और मामले की जांच विभिन्न स्तरों पर जारी है।

Advertisement

सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही हैं। हरियाणा में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों पर बड़ौली ने विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कानून अपना कार्य कर रहा है और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के कारण अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा नौजवानों, किसानों और सैनिकों की भूमि है। यहां दहशत और अपराध की राजनीति नहीं चलेगी। जो भी प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कानून सख्ती से काम करेगा। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत, जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला प्रेस प्रवक्ता गितांशू चावला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ भी उपस्थित रहीं।

Advertisement

Advertisement
×