Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, इसलिए बेवजह करती है विरोध : जेपी दलाल

पूर्व कृषि मंत्री बोले- जनहित के मुद्दे उठाए विपक्ष पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस विधायकों के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

पूर्व कृषि मंत्री बोले- जनहित के मुद्दे उठाए विपक्ष

पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कांग्रेस विधायकों के साथ हुई धक्का-मुक्की को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह बेवजह विरोध के बहाने तलाशती रहती है। यदि कांग्रेस को लोगों के हित में काम करना है तो उसे आपसी विवाद छोड़कर जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने चाहिए।

जेपी दलाल
जेपी दलाल

दलाल ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस ने कई प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष बदले, लेकिन पार्टी की कार्यशैली नहीं बदली। बैठकों में धक्का-मुक्की और कपड़े फाड़ने की परिपाटी आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नहीं बदलेगा, तब तक पार्टी में एकजुटता नहीं आएगी।

Advertisement

पूर्व कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें लोकप्रिय और मेहनती मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि लोहारू हलके में 100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य जारी हैं। दलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को बवानीखेड़ा की रैली में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

Advertisement

Advertisement
×