Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कॉलेज स्टूडेंट की तेजधार हथियार से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

गांव अजायब स्थित खेत में पड़ा मिला छात्र का शव, तीन दिन से था लापता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक के गांव अजायब में पुलिस व एफएसएल की टीम घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए। -निस
Advertisement
रोहतक में फाइनल ईयर में पढ़ने वाले एक छात्र की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। गांव अजायब स्थित खेत में छात्र का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से इस बारे में पता किया। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर ही छात्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह गांव अजायब स्थित खेत में खून से लथपथ एक युवक का ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया।

मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की पहचान 24 वर्षीय विकास पुत्र सुरेश निवासी गांव सिंहपुरा कला के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक के मामा भिवानी चुंगी निवासी दलबीर ने बताया कि उसका भांजा विकास रोहतक स्थित एक कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र था। 21 फरवरी को विकास किसी काम से गाड़ी लेकर मदीना गया था और वह वापस घर नहीं लौटा था। बहुअकबरपुर थाना में भी विकास की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। दलबीर ने आरोप लगाया कि दीपक निवासी सिंहपुरा ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर विकास की हत्या की और शव को खुर्द बुर्द करने की नियत से गांव अजायब स्थित खेत में फेंका है। पुलिस ने इस संबंध में नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×