Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अपराध पर लगाम लगाने में विफल हैं सीएम : दिग्विजय

युवा योद्धा सम्मेलन को किया संबोधित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गुरुग्राम में रविवार को जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला एक जनसभा को संबोधित करते हुए। -हप्र
Advertisement
जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव और क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। इस बार प्रदेश में भारी बरसात और जलभराव के कारण हुए फसल खराबे के लिए न केवल मुआवजा देने में सरकार ने देरी की बल्कि किसानों के साथ भेदभाव भी किया गया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने क्षेत्र नारायणगढ़ और लाडवा में बिना वेरिफिकेशन के ही 15-20 करोड़ रुपए तक का मुआवजा जारी करवाया जबकि अन्य प्रभावित क्षेत्रों में दो-तीन बार सत्यापन की प्रक्रिया के बाद भी मुआवजा बहुत कम दिया गया। दिग्विजय चौटाला रविवार को गुरुग्राम जिले में जजपा द्वारा आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की भेदभाव वाली नीति के खिलाफ हम सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का घमंड सातवें आसमान पर है और भाजपा नेताओं की सोच लोगों को भ्रमित करके बांटने वाली है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज बिना वजह बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काटी जा रही है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में न सड़कों की मरम्मत करवाई गई और न ही गांवों में नई लाइब्रेरी, सामुदायिक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांवों के विकास पर ब्रेक लगा दिया है और केंद्र के बजट में भी ग्रामीण विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा वोट चोरी करने वाली पार्टी कांग्रेस आज जनहित से जुड़े तमाम मुद्दे छोड़कर केवल वोट चोरी को लेकर शोर मचा रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के मद्देनजर जेजेपी बीएलए-2 की नियुक्तियां करेगी और बूथ स्तर पर फर्जी वोटों की निगरानी करेगी।

Advertisement

इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ जजपा नेताओं ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने 13 मार्च को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर हांसी में होने वाली सर्व हरियाणा जन चेतना दिवस रैली का निमंत्रण भी दिया तथा सफल कार्यक्रम के लिए युवा जिला अध्यक्ष सन्नी कटारिया को बधाई दी तथा सभी का धन्यवाद किया।

Advertisement

इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंदर ठाकरान, राष्ट्रीय सचिव कर्नल सुखविंदर सिंह राठी, जिला प्रभारी दिनेश डागर, जिला प्रभारी नूंह राजेश भारद्वाज, नरेंद्र दहिया, कृष्ण गाडौली, विद्या सागर, संतोष धारीवाल, बल्ले चेयरमैन, जितेंद्र जांगड़ा, अख्तर अली, मुकेश लक्कड़, दीपक डागर, संदीप कुंडू, रवींद्र सिंघरोहा, दीपक यादव, मेघराज यादव, राजू पाई, तेजू राव, नागेंद्र डागर, डॉ गगनदीप, राहुल चौहान, दीक्षांत बंगड़वा, प्रह्लाद कटारिया, विक्रांत कटारिया, गुलाब सिंह, कृष्णपाल यादव, मुबारिक, राजेश पायलट, रति रानी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता साथी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
×