Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

16 फरवरी को रोहतक आएंगे सीजेआई सूर्यकांत, बार एसोसिएशन करेगी अभिनंदन

समारोह की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय व बार पदाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत 16 फरवरी को रोहतक पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन रोहतक की ओर से उनके सम्मान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक बार परिसर का निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी एवं बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा। -हप्र
Advertisement

समारोह की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय व बार पदाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत 16 फरवरी को रोहतक पहुंचेंगे। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन रोहतक की ओर से उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण दल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव, संदीप कुमार दुग्गल, शैलेन्द्र नरवाल, अनिल कौशिक, एसीजेएम मोहम्मद सागीर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान तथा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा शामिल रहे। अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य आवश्यक इंतजामों पर चर्चा की।

Advertisement

गौरतलब है कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात कर उन्हें रोहतक आने का निमंत्रण दिया था। इस दौरान उन्होंने रोहतक से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए शीघ्र आगमन का आश्वासन दिया था। इससे पूर्व भी रोहतक बार के पदाधिकारी दिल्ली में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं।

Advertisement

बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने वर्ष 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थी और अपने विधिक करियर की शुरुआत हिसार जिला न्यायालय से की। बाद में वे पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और 24 नवंबर 2025 को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने। उन्होंने कहा कि 137 वर्ष पुरानी रोहतक बार एसोसिएशन इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य रूप देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
×