Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

गौड़ ब्राह्मण सभा के होली मिलन समारोह में मेजर जनरल अरविंद यादव का नागरिक अभिनंदन

विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर खुली जीप में निकली स्वागत यात्रा, क्षेत्र में खुशी स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित होली मिलन एवं वीर सम्मान समारोह में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल अरविंद यादव का भव्य नागरिक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारनौल में गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा मेजर जनरल अरविंद यादव को सम्मानित करते सभा प्रधान व पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

विशिष्ट सेवा मेडल मिलने पर खुली जीप में निकली स्वागत यात्रा, क्षेत्र में खुशी

स्थानीय गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित होली मिलन एवं वीर सम्मान समारोह में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल अरविंद यादव का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में क्षेत्रभर से गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मेजर जनरल अरविंद यादव को स्थानीय विश्रामगृह से खुली जीप में सभास्थल तक लाया गया। रास्ते में शहर के एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने फूलमालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभा स्थल पर पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा और नगर परिषद नारनौल की अध्यक्षा कमलेश सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Advertisement

इस मौके पर राधेश्याम शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ के नीरपुर निवासी स्वर्गीय जेएस राव के पुत्र को राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। कैलाश शर्मा ने इसे उनके अनुशासन, संस्कार और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। अपने संबोधन में मेजर जनरल अरविंद यादव ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

Advertisement

पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव की अनुपस्थिति में जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव ने मेजर जनरल अरविंद यादव को गुलदस्ता भेंटकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा, यादव सभा, माता सती वेलफेयर समिति गहली सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं, नीरपुर ग्राम पंचायत एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने भी उन्हें सम्मानित किया।

Advertisement
×