Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पीएसपीएम स्कूल में नकल मामले की होगी जांच, परीक्षा केंद्र बदला

जुलाना में पहुंचे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन शर्मा रविवार को जुलाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम श्री कन्या स्कूल में पत्रकारों से बातचीत में झमोला गांव के पीएसपीएम स्कूल में सामने आए कथित नकल प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दादरी जिले के रानिला गांव में भी हाल ही में नकल से संबंधित एक मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही बोर्ड की ओर से तुरंत जांच करवाई गई, जिसमें सामने आया कि शिक्षकों की सहमति से पेपर आउट किया गया था। इस मामले में सात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है और आरोपियों को चार्जशीट भी किया जा चुका है। जुलाना क्षेत्र के झमोला गांव के पीएसपीएम स्कूल में सामने आए प्रकरण पर उन्होंने कहा कि इस स्कूल को पहली बार परीक्षा केंद्र बनाया गया था। अब यह जांच का विषय है कि ऐसे स्कूल को परीक्षा केंद्र किस आधार पर बनाया गया।

Advertisement

उन्होंने संकेत दिए कि कुछ परीक्षा केंद्रों का चयन ही संदिग्ध परिस्थितियों में किया जाता है, जहां परीक्षा की पवित्रता को गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने कहा कि आरोपी को कभी चपड़ासी बताया जा रहा है तो कभी कुछ और, इसलिए पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा बोर्ड ने एहतियातन पीएसपीएम स्कूल का परीक्षा केंद्र बदलकर जुलाना के पीएम श्री कन्या स्कूल में स्थानांतरित कर दिया है, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सकें। चेयरमैन ने दोहराया कि बोर्ड परीक्षा की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Advertisement
×