Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया के नाम पर सीएचसी बढखालसा का नामकरण

सीएम के ओएसडी, विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई घोषणा को अंतिम रूप देते हुए सीएचसी बढखालसा का नाम बदलकर ‘अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र’...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के बढ़खालसा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ओएसडी वीरेंद्र, विधायक कृष्णा और मोहन लाल बड़ौली। -हप्र
Advertisement

सीएम के ओएसडी, विधायक और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई घोषणा को अंतिम रूप देते हुए सीएचसी बढखालसा का नाम बदलकर ‘अमर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र’ कर दिया गया है। इस उपलक्ष्य में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान को नमन किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढखालसा, राई की विधायक कृष्णा गहलावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, ट्रीमैन देवेंद्र सूरा तथा सिविल सर्जन डॉ. अनुराधा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

इस मौके पर वीरेंद्र बढ़खालसा ने कहा कि देश के इतिहास में अनेक ऐसे वीर हुए हैं, जिनके योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाया। दादा कुशाल सिंह दहिया ने गुरु तेग बहादुर के पावन शीश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके नाम पर स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Advertisement

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार उन ऐतिहासिक नायकों को सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है, जिनके योगदान को लंबे समय तक भुला दिया गया। विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि दादा कुशाल सिंह दहिया का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है और नई पीढ़ी को उनके त्याग और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Advertisement
×