Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डिप्टी स्पीकर से मिले तीन खापों के चौधरी, लिव-इन व समलैंगिक विवाह कानून रद्द करने की मांग

मानसून सत्र में चर्चा कराने की मांग की; सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पर रोक लगाने की अपील लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर जींद की माजरा, नौगामा और कंडेला खाप पंचायतों के चौधरी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जींद में डिप्टी स्पीकर से मुलाकात करते खाप चौधरी। - हप्र
Advertisement

मानसून सत्र में चर्चा कराने की मांग की; सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पर रोक लगाने की अपील

लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर जींद की माजरा, नौगामा और कंडेला खाप पंचायतों के चौधरी शुक्रवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से मिले। खाप प्रतिनिधियों ने मांग की कि विधानसभा के मौजूदा मानसून सत्र में इन मुद्दों पर चर्चा कराई जाए और सरकार आवश्यक कानूनी कदम उठाए।

माजरा खाप प्रधान गुरबिंदर सिंह सिंधु, कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला और नौगामा खाप प्रधान जयबीर ने डिप्टी स्पीकर के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उन्होंने लिव-इन और समलैंगिक विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि इससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि गांव, गुहांड और एक ही गोत्र में विवाह पर रोक होनी चाहिए तथा माता-पिता की सहमति के बिना होने वाली लव मैरिज को लेकर भी उचित कानूनी प्रावधान किया जाए।

Advertisement

मुख्यमंत्री से हो चुकी है बैठक

माजरा खाप के प्रवक्ता समुन्द्र सिंह फोर ने बताया कि इन मांगों को लेकर 18 अगस्त को खाप पंचायतों की 31 सदस्यीय कमेटी की मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी। 23 अगस्त को खाप प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात भी की। फोर ने सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री प्रसारित होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से ऐसी सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। डिप्टी स्पीकर से मिलने वालों में महेंद्र सिंह सहारण, रघबीर नंबरदार, बिंदर नंबरदार और दीपक सरपंच सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।

Advertisement

Advertisement
×