Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

संविधान और किसानों की आवाज थे चौ. रणबीर सिंह : हुड्डा

पुण्यतिथि पर रोहतक में श्रद्धांजलि सभा, एमएसपी व हिंदी राष्ट्रभाषा के योगदान को किया याद महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य रहे चौधरी रणबीर सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को रोहतक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में स्वतंत्रता सेनानी चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भूपेंद्र हुड्डा। -निस
Advertisement

पुण्यतिथि पर रोहतक में श्रद्धांजलि सभा, एमएसपी व हिंदी राष्ट्रभाषा के योगदान को किया याद

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य रहे चौधरी रणबीर सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को रोहतक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने चौ. रणबीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ भी ली। इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि चौ. रणबीर सिंह का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और जेल की यातनाएं सहीं।

Advertisement

हुड्डा ने बताया कि 23 नवंबर 1948 को संविधान सभा में चौ. रणबीर सिंह ने सबसे पहले किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का प्रस्ताव रखा, जो आगे चलकर देश की महत्वपूर्ण नीति बना। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने, गौरक्षा तथा पिछड़े वर्गों को आरक्षण जैसे मुद्दों पर भी प्रभावशाली आवाज उठाई।

Advertisement

भाखड़ा-नांगल बांध परियोजना के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे सिंचाई, बिजली उत्पादन और बाढ़ नियंत्रण को मजबूती मिली। समारोह में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, आशा हुड्डा, कुलदीप वत्स, बलराम दांगी, आनंद दांगी, इन्दुराज नरवाल, राव दान सिंह, बीबी बतरा, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
×