Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा के युवाओं को फेलियर कहना निंदनीय, शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान : अनिरुद्ध चौधरी

कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बयान को बताया छात्र विरोधी अनिरूद्ध चौधरी कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के चेयरमैन आलोक वर्मा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे छात्र-विरोधी और हरियाणा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने बयान को बताया छात्र विरोधी

अनिरूद्ध चौधरी
अनिरूद्ध चौधरी

कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के चेयरमैन आलोक वर्मा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे छात्र-विरोधी और हरियाणा के युवाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को ‘फेलियर’ कहना न केवल उनके आत्मविश्वास को तोड़ने वाला है, बल्कि प्रदेश की यूनिवर्सिटियों और पूरी शिक्षा व्यवस्था पर भी सीधा सवाल खड़ा करता है।

अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि जो युवा आज अपने अधिकारों के लिए धरने पर बैठे हैं, वे इसी प्रदेश की यूनिवर्सिटियों से गोल्ड मेडलिस्ट, नेट पास और मेरिटधारी हैं। यदि इन्हें नालायक कहा जा रहा है तो इसका अर्थ है कि प्रदेश की शिक्षा संस्थाओं की साख को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हरियाणा की प्रतिभा को पूरा देश मानता है और यहां के युवाओं ने खेल, शिक्षा, प्रशासन और सेना सहित हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ी संख्या में पद खाली छोड़ना यह दर्शाता है कि जानबूझकर हरियाणा के युवाओं को अवसरों से वंचित किया जा रहा है। अनिरुद्ध चौधरी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा से तत्काल इस्तीफा लें, क्योंकि उनका इस पद पर बने रहना न तो उचित है और न ही प्रदेशवासियों को स्वीकार्य है।

Advertisement

Advertisement
×