Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मनरेगा का नाम बदलकर भगवान श्रीराम की मर्यादा खत्म की गई : दीपेंद्र

कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के लगाए आरोप कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर भगवान राम की मर्यादा को समाप्त कर दिया गया...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा। निस
Advertisement

कांग्रेस सांसद ने केंद्र पर सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग के लगाए आरोप

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा योजना का नाम बदलकर भगवान राम की मर्यादा को समाप्त कर दिया गया है। रोहतक में आयोजित प्रेस वार्ता में हुड्डा ने कहा, अगर योजना का नाम राम के नाम से करना था तो कम से कम बजट तो बढ़ा देना चाहिए था। भाजपा को मर्यादा पुरुषोत्तम का नाम लेने में शर्म आ रही है।

सांसद ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही 2015 में मनरेगा योजना को बदलने की साजिश शुरू हो गई थी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 2024 में 8 लाख लोगों ने 100 दिन का काम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन केवल 2100 लोगों को रोजगार मिला। कांग्रेस पार्टी इस कदम का विरोध कर रही है और इसे देशभर में सड़क और संसद तक उठाएगी।

Advertisement

हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में कोई निवेश नहीं हुआ, केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। भाजपा के शासनकाल में जनता कष्ट झेल रही है, जबकि भाजपा के विधायक कॉलोनी बनाते रहे। उन्होंने भाजपा के शासन में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया और कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई होती है, जबकि भाजपा में शामिल नेताओं के खिलाफ जांच रद्द कर दी जाती है।

Advertisement

सांसद ने एचपीएससी भर्ती में बाहरी लोगों को प्राथमिकता देने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सवाल किया कि क्या हरियाणा के 3 करोड़ नागरिकों में से कोई योग्य नहीं था, जो एचपीएससी चेयरमैन बन सके। उन्होंने बताया कि राजस्थान और पंजाब जैसे प्रदेशों में हमेशा स्थानीय डोमिसाइल को प्राथमिकता दी जाती है।

इस दौरान विधायक बीबी बतरा, शकुंतला खटक, बलराम दांगी, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, सुभाष बत्रा, प्रो. वीरेंद्र सिंह, चक्रवर्ती शर्मा, जयदीप धनखड़, जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी, सूरजमल किलोई, सूरजमल रोज, गुलशन ईशपुनियानी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
×