Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगा बजट : जेपी दलाल

भाजपा नेता ने की सराहना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जेपी दलाल
Advertisement
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने केन्द्रीय बजट की सरहाना करते हुए कहा कि यह बजट बिना नए टैक्स के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने वाला है। दलाल ने कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करने वाला बजट है। इसमें रक्षा बजट में 15 फीसदी बढ़ोतरी कर सेना को मजबूत किया गया है। साथ ही हरियाणा की सेम ग्रस्त जमीन को सुधारने के लक्ष्य का भी उन्होंने स्वागत किया।

विपक्ष द्वारा बजट को खोखला व दिशाहीन बताने पर जेपी दलाल ने कहा कि विपक्ष के पास बजट की आलोचना करने के सिवाय कुछ नहीं है। बीते 11-12 सालों में देश के बजट में बहुत बढ़ोतरी हुई है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। देश का विकास हो रहा है और सेना सशक्त हो रही है। अंत में कर्ज में डूबे प्रदेशों में हरियाणा के टॉप होने व विपक्ष के आरोपों के सवाल पर जेपी दलाल ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश के विकास के लिए पूंजी की जरूरत होती है। हम ये पूंजी प्रदेश के विकास में खर्च करते हैं। हरियाणा विकास की राह पर है, हरियाणा की जीडीपी व आर्थिक हालात अन्य प्रदेशों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने फायदे के लिए कर्ज का भ्रामक प्रचार कर रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×