Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रंजिश में बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत

कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली में घटी वारदात

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
कनीना उपमंडल के गांव झाड़ली में रविवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे रंजिश को लेकर एक गुट के सदस्यों ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति पर रास्ता सरेआम पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसकी पीजीआईएमएस रोहतक में मौत हो गई। सोमवार सुबह कनीना के डीएसपी दिनेश कुमार, थाना इंचार्ज निरीक्षक देवेंद्र सिंह सहित पुलिस के विशेष दस्ते एवं सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौका निरीक्षण कर छानबीन की। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक की पहचान अनिल कुमार, उर्फ बिल्लू 50 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब अनिल कुमार गांव में ही आयोजित एक कुआं पूजन के दावत समारोह में हिस्सा लेने गया था। आरोपियों के हमले में घायल को उप नागरिक अस्पताल कनीना में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कनीना सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में सामने आया कि अनिल उर्फ बिल्लू का गांव के ही राजकुमार व विनोद से किसी बात को लेकर विवाद था जो झगड़े में बदल गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मृतक अनिल उर्फ बिल्लू और हत्यारोपी राजकुमार व विनोद के बीच पिछले करीब दस वर्षों से आपसी रंजिश चली आ रही है। करीब छह माह पूर्व भी मृतक अनिल उर्फ बिल्लू व राजकुमार तथा विनोद में मारपीट हुई थी। जिसमें अनिल उर्फ बिल्लू ने उनको चोट मारी थी। उस घटना के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। उसी रंजिश के चलते बीती रात घटना घटित हुई।

Advertisement

Advertisement
×