Brutal Murder Case : हरियाणा के गांव में युवक की बेरहमी से हत्या , गर्दन काटकर पानी की डिग्गी के पास फेंका शव
डीएसपी व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, गांव के ही युवकों पर हत्या का शक
Brutal Murder Case : सांपला थाना के अंतर्गत गांव इस्माईला में एक युवक की गर्दन काट कर हत्या कर दी और शव को गांव की पानी की डिग्गी के पास फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की गर्दन पास में ही पड़ी थी, पुलिस का मानना है कि तेजधार हथियार से युवक की गर्दन काटी गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को ग्रामीणों ने गांव स्थित पानी की डिग्गी के पास एक युवक की शव पड़ा देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया, मृतक की गर्दन अलग पड़ी हुई थी।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव के ही नीरज के रुप में हुई। पुलिस द्वारा सूचना पाकर नीरज के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि नीरज खाना खाने के बाद टहलने निकला था और रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि गांव के ही युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
